मुल्क: इटरनेट पर लीक हुई ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की हालिया रिलीज फिल्म
हाल ही में रिलीज हुई ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की फिल्म मुल्क इंटरनेट पर लीक होने से तहलका मच गया है। बता दें कि लगातार इस तरह से फिल्मों की पायरेसी होने की खबरे आती रहती है। पायरेसी को लेकर कई सख्त से सख्त कानून बनाए गए पर इनको ताक में रखकर फिल्में इंटरनेट पर लीक कर दी जाती है। बता दें कि फिल्म मुल्क प्रसिद्ध पायरेसी वेबसाइट तमिल रॉकर्स के अलावा कई वेबसाइट पर लीक कर दी गई है।
इसके पहले भी वेब सीरीज इंटरनेट पर लीक हुई थी जिसमें सनी लियोन की करनजात कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सैक्रेड गेम्स शामिल है।

बता दें कि फिल्म के रिलीज होने के बाद लोग इसके सब्जेक्ट को काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे और लोग इस फिल्म को देखने भी जा रहे थे।
फिल्म 3 अगस्त को रिलीज हुई थी और इसकी टक्कर कारवां और फन्ने खां से होने के बाद भी फिल्म को काफी अच्छा रिसपॉंस मिल रहा है। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म को डारेक्ट किया है।
बता दें कि फिल्म में एक ऐसी कहानी को दिखाया है जो कि सच के काफी ज्यादा करीब नजर आती है। फिल्म में ऋषि कपूर ने एक ऐसे मुस्लिम बाप का रोल किया जिसका बेटा आतंकवादी बन जाता है..
उसकी सजा उसके पूरे परिवार को मिलती है जबकि वो सभी बेकसूर होते है। इस परिवार की कहानी को काफी बखूबी से अनुभव सिन्हा ने बताया है।
फिल्म में तापसी पन्नू नजर आ रही है जो कि एक वकील के किरदार में है और इस परिवार को बचाने के लिए संधर्ष करते हुए नजर आ रही है। इसमें कोई दो राय नहीं की पायरेसी होने के बाद फिल्म के बिजनेस पर काफी बड़ा असर पड़ने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications












