First LOOK: 2018 में दूसरी सुपरहिट के लिए तैयार ये सुपरस्टार.. 27 जुलाई 2018 रिलीज
ऋषि कपूर- तापसी पन्नू स्टारर फिल्म मुल्क का फर्स्ट लुक शेयर किया है। सच कहा जाए तो ऋषि कपूर का यह लुक काफी दिलचस्प है। ऋषि कपूर और तापसी के साथ इस फिल्म में नीना गुप्ता, आशुतोष राणा, प्रतीक बब्बर और रजत कपूर भी हैं। मुल्क 27 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशक अनुभन सिन्हा कर रहे हैं।
इस फिल्म में नीना गुप्ता ऋषि कपूर की पत्नी के किरदार में दिखेंगी। फिल्म की कहानी छोटे शहर के संयुक्त परिवार की कहानी के इर्द गिर्द घूमती है। जो कि एक विवाद में उलझने के बाद अपनी खोई इज्जत को दोबारा पाने की कोशिश में जुटा नजर आता है।

इस फिल्म पर बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा, मैंने काफी लंबे समय से कोई ड्रामा फिल्म नहीं किया है.. और जब मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी.. तो मुझे बहुत पसंद आया। उन्होंने बताया कि यह पहली फिल्म है जो जिसकी शूटिंग इतनी जल्दी खत्म कर ली गई। फिल्म की शूटिंग सिर्फ 27-28 दिनों तक चली।
हाल ही में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म 102 नॉट आउट को काफी पसंद किया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही है। ऐसे में ऋषि कपूर की दूसरी फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। यह एक सोशल थ्रिलर फिल्म है।
बहरहाल, यहां जानते हैं आने वाली बड़ी फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications