ऋषि कपूर ने बॉलीवुड स्टार्स को लताड़ा..कहा 'सीनियर्स की इज्जत करना सीखो'
ऋषि कपूर ने इस पीढ़ी के बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा है और कहा है कि उन्हें इज्जत करने आनी चाहिए।
ऋषि कपूर एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी बात हमेशा साफ साफ रखते हैं। उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या सोचेगा और उन्हें ये करना चाहिए या नहीं। एक बार फिर ऋषि कपूर ने ऐसा ही किया है। कल बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की अचानक मृत्यु हो गई ।
उनकी अंतिम यात्रा में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, गुलजार, खुद ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, जैकी श्रॉफ सहित कई सीनियर एक्टर्स भी पहुंचे। लेकिन कोई नहीं पहुंचा तो इस पीढ़ी के स्टार्स। चाहे वो सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर नए जेनरेशन के स्टार्स हो।

उन्होंने एक के बाद लगातार कई ट्विट किए। उन्होंने ये भी कहा कि प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में चमचे पहुंचे लेकिन श्रद्धांजलि देने नहीं। ऋषि कपूर यहीं नहीं रूके इसके बाद भी उन्होंने हर सुपरस्टार को खरी खोटी सुनाई और ये भी बतायाा कि रणबीर कपूर क्यों अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके।


Click it and Unblock the Notifications