दिलीप कुमार और मधुबाला की "मुगल ए आज़म"- ऋषि कपूर ने शेयर की सेट से RARE तस्वीर
ऋषि कपूर ने फिल्म मुगल ए आज़म के सेट से एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में इटालियन फिल्ममेकर Roberto Rossellini के साथ मुगल ए आज़म के निर्देशक के आसिफ और फिल्म के कलाकार पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला नजर आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर सिनेमाप्रेमियों के लिए बेहद खास है।
ऋषि कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- For the film "Mughal-e-Azam" aficionados. A rare off the shoot picture with the acclaimed Italian director Roberto Rossellini with Mr. K. Asif and his actors.

1960 में रिलीज इस फिल्म को इस साल अगस्त में 60 साल हो जाएंगे। लेकिन आज भी इस फिल्म को के आसिफ़ के शानदार निर्देशन, भव्य सेटों, बेहतरीन संगीत के लिये आज भी याद किया जाता है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ये फिल्म कई मायनों में मील का पत्थर साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications











