श्रीदेवी को ना हिंदी आती थी, ना अंग्रेज़ी, मुझे वो घमंडी लगती थी

Recommended Video

Sridevi: Rishi Kapoor SLAMS Media over calling Sridevi 'BODY' | FilmiBeat

ऋषि कपूर श्रीदेवी की मौत से काफी सदमे में है। उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल को शोक में काला कर लिया है और अब उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को श्रीदेवी के नाम एक यादगार दिया है जिसे बॉम्बे टाइम्स ने जस का तस प्रकाशित किया है। आप भी पढ़िए इस चिट्ठी का अनुवाद।

ये मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सदमा था। मैं सुबह चार बजे उठा दिया गया, एक फोन कॉल से। कोई मुझसे श्रीदेवी के साथ काम करने की यादें साझा करने की बात कर रहा था। मैं चौंक गया।

rishi-kapoor-shares-heartfelt-experience-on-working-with-sridevi

जब मैंने अभिनेता के तौर पर दूसरी पारी शुरू की मैं बहुत ज़्यादा आश्वस्त था कि हम साथ में काम ज़रूर करेंगे। अब ये एक सपना ही है जो मैं कभी पूरा नहीं कर पाऊंगा। मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि वो नहीं रही।

श्रीदेवी फिट थी और हमेशा की तरह खूबसूरत दिखती थी। उसे कोई बीमारी नहीं थी, हमेशा अपनी सेहत और खुराक का ध्यान रखती थी, रोज़ जिम जाती थी लेकिन वो अचानक चली गई। और ऐसे समय पर गई जब उसके सात सब कुछ अच्छा हो रहा था। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अचानक इतना बुरा कैसे हो गया।

आज भी उसके साथ नगीना करने की यादें मेरे ज़ेहन में ताज़ा हैं। इस फिल्म को जया प्रदा करने वाली थीं लेकिन मुझे नहीं पता कि आखिरी समय में क्या हुआ और वो श्रीदेवी से ये रोल कैसे हार गईं। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि श्रीदेवी मेरे साथ काम करना चाहती है।

नगीना मेरी और श्रीदेवी की साथ में पहली फिल्म थी। और इस फिल्म उसके करियर की दिशा पलट कर रख दी। वो सफलता की सीढ़ियां पहले ही चढ़ रही थी लेकिन इस फिल्म ने उसे रातों रात सुपरस्टार बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X