Pic of The Day: लता मंगेशकर की गोद में नजर आए 3 महीने के ऋषि कपूर, बेहद कीमती तस्वीर
बॅालीवुड अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते कुछ समय से वह बैक टू बैक खुद के परिवार से जुड़ी कुछ दिलचस्प और यादगार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जो कि लगातार खबरों का हिस्सा बन रही हैं।
इस बार फिर से उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर की है। जो कि फिलहाल सोशल मीडिया पर सबसे क्यूट तस्वीर बन चुकी है। ऋषि कपूर ने गायिका लता मंगेशकर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है।

इस थ्रोबैक तस्वीर में लता मंगेशकर की गोद में छोटे से ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं। ये ब्लैक एंड वाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में लता मंगेशकर के प्रति आदर जताते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है कि नमस्ते लता जी। आपके आशीर्वाद से देखिए मुझे अपनी दो या तीन महीने वाली अपनी तस्वीर मिल गई। सदा आपका आशीर्वाद रहा है मुझ पर। बहुत बहुत धन्यवाद। क्या मैं दुनिया को बता सकता हूं ये तस्वीर ट्विटर पे डाल के? ये एक बेशकिमती पिक्चर है मेरे लिए।
इस पर जवाब देते हुए लता मंगेशकर ने लिखा है कि नमस्कार ऋषिजी। फोटो देखकर मुझे बहुत बहुत खुशी हुई। मुझे भी फोटो मिल नहीं रही थी। मुझे ये फोटो देखकर कृष्णा भाभी और राज साहब की याद आयी। ये फोटो भाभी ने आपको मेरे हाथ में दिया था। आपने सबके साथ सांझा किया ये बहुत अच्छा किया। आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहे यही प्रार्थना है।


Click it and Unblock the Notifications