Oooo..अमिताभ बच्चन के बारे मेंं ये सोचते हैं ऋषि कपूर!

[बॉलीवुड न्यूज] ऋषि कपूर अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। बहरहाल, हम यहां बात कर रहे हैं ऋषि कपूर और अभिषेक बच्चन की। जी हां, दोनों आगामी फिल्म 'ऑल इज वेल' में साथ काम कर रहे हैं। ऋषि कपूर की मानें तो अभिषेक बिल्कुल भी अपने पिता की तरह नहीं हैं।

rishi kapoor

जी हां, ऋषि कपूर का कहना है कि अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बिल्कुल बच्चे की तरह है। सेट पर वह बहुत ही मजाकिया और खुशमिजाज रहता है।

बता दें, ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने भी कभी कभी, अमर अकबर एंथोनी, नसीब, कुली और अजूबा जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। लिहाजा, ऋषि ने कहा कि, अमितजी बहुत ही रिजर्व टाइप के इंसान हैं, जबकि अभिषेक मस्तमौला बच्चा है।

CUTE Pic: अपने घर में बैठे ऋषि कपूर..लेकिन ये रणबीर क्या कर रहे हैं!

अभिषेक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, वह बहुत ही अच्छा एक्टर है। मुझे खुशी है कि उन्हें अच्छी फिल्में मिल रही हैं, वैसी फिल्में जैसा अभिषेक चाहते हैं। सबसे अच्छी बात है कि अभिषेक अपने काम को बहुत एन्जाॅय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अभिषेक को पसंद करता हूं, क्योंकि ऐसे बहुत कम एक्टर होते हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X