..................... Rishi Kapoor said he never charged for any Raj Kapoor film - Hindi Filmibeat

"मैंने आज तक उनसे किसी फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली"

ऋषि कपूर की किताब खुल्लम खुल्ला कई मायनों में काफी दिलचस्प है। पहला तो ये कि ये बॉलीवुड के पहले परिवार की कहानी है और इसीलिए इस किताब के कई किस्से बेहद रोचक हैं।

राज कपूर और ऋषि कपूर बॉलीवुड के पहले परिवार के पहले सफलतम बाप बेटे की जोड़ी होंगे। राजकपूर ने ऋषि कपूर को बॉबी फिल्म से लॉन्च किया था और ये फिल्म उनके आरके बैनर के लिए एक राहत बनकर आई थी।

ऋषि कपूर ने अपनी किताब खुल्लम खुल्ला में राज कपूर के साथ काम करने का अनुभव बांटा। उनसे एक बार पूछा गया था कि वो अपने पापा से फीस कैसे लेते हैं या फिर क्या राज कपूर उन्हें फीस देते हैं।

rishi-kapoor-said-he-never-charged-for-any-raj-kapoor-film

इसी का जवाब देते हुए ऋषि कपूर ने लिखा कि मैंने आज तक राज साहब से कोई फीस नहीं ली। ना ही उन्होंने मुझे कभी कोई फीस दी। ये तो घर की बात होती थी। और वैसे भी उनके साथ काम कर लेना ही सबसे बड़ी फीस होती थी।

ऋषि कपूर ने राज कपूर के साथ तीन फिल्मों में काम किया - मेरा नाम जोकर, बॉबी और प्रेम रोग। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में राज कपूर को असिस्ट भी किया।
["शाहरूख के बारे में अभी कुछ नहीं बोलूंगा...बाद में बोलूंगा...हमेशा उसकी मदद की"]

आगे चलकर ऋषि कपूर ने आ अब लौट चलें डायरेक्ट की। उन्होंने बताया कि राज कपूर हमेशा उन्हें डायरेक्टर बनते देखना चाहते थे।

इस किताब में उन्होंने कुछ ऐसी बातें लिखीं जो वाकई कोई भी एक्टर इस उम्र में तो नहीं लिखना चाहेगा-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X