ऋषि कपूर की तेरहवीं पूजा - रणबीर के साथ पहुंची आलिया, करिश्मा - श्वेता बच्चन भी मौजूद,देखिए तस्वीरें
ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 की सुबह सबको गहरा सदमा देकर दुनिया को अलविदा कह गए। कल उनकी तेरहवीं पूजा रखी गई। इस मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन सहित कई लोग नीतू कपूर के घर पहुंचे।
वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी और उनका पूरा परिवार फिलहाल नीतू कपूर के साथ ही रह रहा है। पूजा के दौरान, रणबीर कपूर भी श्रद्धांजलि देते और प्रार्थना करते दिखे। (सभी तस्वीरें वीरल भयानी के इंस्टाग्राम से)

गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले दो सालों से लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। इसी साल फरवरी 2020 में वो आखिरकार भारत लौटे थे और फैन्स को बताया था कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं।
लेकिन इस बीच एक बार फिर से उनका कैंसर रिलैप्स हो गया। लेकिन कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते वो मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती थे।


Click it and Unblock the Notifications