..................... ऋषि कपूर की फिल्म शर्माजी नमकीन को पूरा करेंगे परेश रावल! Rishi Kapoor's SharmaJi Namkeen shooting start by Paresh Rawal! - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर की फिल्म शर्माजी नमकीन को पूरा करेंगे परेश रावल, जयंती पर रिलीज होगी फिल्म!

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जब भी बात होती है ये दुख सामने आ जाता है कि वो वक्त से पहले ही हम सभी को छोड़कर चले गए हैँ। ऐसे में उनके कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जो कि दूसरे कलाकार कर रहे हैँ। बता दें कि ऋषि कपूर ने निधन से पहले एक फिल्म साइन की थी जिसका नाम शर्माजी नमकीन है। हालांकि वो इस फिल्म को नहीं कर सके। लेकिन अब एक खबर सामने आ रही है और इस फिल्म में मशहूर अभिनेता परेश रावल की एंट्री हुई है।

परेश रावल अब ऋषि कपूर वाला किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग अब शुरु हो चुकी है। परेश रावल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। कॉमेडी से लेकर गंभीर किस्स के किरदारों को परेश काफी सलीके से निभाते हैं।

rishi kapoor, paresh rawal, ऋषि कपूर, परेश रावल

कुछ समय पहले कोरोना वायरस औऱ लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की शूटिंग रुक गई थी और अब इसको लेकर एक फिर से काम शुरु किया गया है। स्टारकास्ट को लेकर इस फिल्म से लगातार खबरें आ रही हैं।

पता चला है कि फिल्म परेश रावल के अलावा जूही चावला नजर आने वाली हैं। इसके अलावा मशहूर फिल्ममेकर और अभिनेता सतीश कौशिक भी फिल्म का हिस्सा हैं।

इस फिल्म से ये प्लान किया गया है कि इसको ऋषि कपूर के जयंती पर रिलीज किया जाएगा। इस तरह से फिल्ममेकर सुपरस्टार को एक श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X