झूठा कहीं का- ऋषि कपूर के वापस आने से पहले रिलीज होगी उनकी फिल्म- First पोस्टर रिलीज
अभिनेता ऋषि कपूर इस समय भारत से बाहर हैं और अपनी बीमारी की इलाज करा रहे हैं। काफी समय उनके भारत लौटने को लेकर बातें चल रही हैं लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। दरअसल ऋषि कपूर के वापस लौटने से पहले उनकी फिल्म झूठा है क्या के फर्स्ट लुक पोस्टर ने सामने आकर धमाका कर दिया है। इस पोस्टर के सामने आते ही ये काफी वायरल हो रहा है।
पोस्टर में ऋषि कपूर के साथ साथ सनी सिंह, जिमी शेरगिल और लिलिट दुबे नजर आ रहे है। इस पोस्टर को एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 19 जुलाई को रिलीज हो रही है।

इसका मतलब ये है कि ऋषि कपूर के वापस आने से पहले उनकी फिल्म रिलीज हो जाएगा। दरअसल ऋषि कपूर को लेकर खबर है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अगस्त में घर वापस आ जाएंगे।
इस पोस्टर को देखकर आपको साफ समझ आ रहा होगा कि फिल्म में काफी जबरदस्त कॉमेडी होने वाली है। इलाज के लिए जाने से पहले ऋषि कपूर 102 नॉट आउट और मुल्क जैसी शानदार फिल्म में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications