रणबीर- आलिया की खुशखबरी के बीच वायरल हुआ ऋषि कपूर का VIDEO, रणबीर कपूर को दी थी खास सलाह
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 27 जून को फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। बॉलीवुड के ये चर्चित कपल जल्द ही घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं को तांता लगा हुआ है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स समेत फैंस भी रणबीर- आलिया की खुशी में शामिल हो चुके हैं।
वहीं, इस खबर के बीच सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो रणबीर को एक शादी और बच्चे से जुड़ी सलाह दे रहे हैं। साल 2018 में दिये एक इंटरव्यू में ऋषि जी ने अपने पोते के साथ खेलने की भी इच्छा जाहिर की थी।

साल 2020 में कैंसर से जूझते हुए ऋषि कपूर ने दुनिया से अलविदा ले लिया था। उस वक्त रणबीर और आलिया रिश्ते में थे, लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई थी। साल 2018 में मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था, "यह उसके (रणबीर) शादी करने का बिल्कुल सही समय है। मैं जब 27 का था तब सेटल हो गया था और रणबीर की उम्र 35 साल है। इसलिए उसे शादी के बारे में सोचना चाहिए। वह अपनी मर्जी से किसी से भी शादी कर सकता है, हमें इसमें कोई परेशानी नहीं है। मैं मरने से पहले अपने पोते-पोतियों के साथ वक्त बिताना चाहता हूं।"
वहीं, दिवंगत अभिनेता का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणबीर कपूर को शादी करने और बच्चे करने की सलाह देते हुए कह रहे हैं, "आपको अपना जीवन जीना है और आपको अपना जीवन उस व्यक्ति के साथ जीना है जो आपकी सोलमेट हैं। आपको बहुत सावधान रहना होगा क्योंकि वह सोलमेट आपके बच्चों की मां बनने जा रही है। बच्चे के परदादा राज कपूर होंगे और वो मेरे पोते होंगे.."
रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में बांद्रा स्थित अपने घर में निजी समारोह में शादी की थी। लिहाजा, शादी के दो महीने बाद आलिया की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी आई है।


Click it and Unblock the Notifications











