रूसी अभिनेत्री के साथ ऋषि कपूर

फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने युवा राज कपूर का किरदार निभाया था। उनके साथ फिल्म में रूसी अभिनेत्री केसनिया रेबिनकिना नजर आईं थी।
आगामी फिल्म 'चिंटू जी' में एक बार फिर दोनों कलाकार साथ-साथ नजर आएंगे। यह फिल्म ऋषि कपूर के जीवन पर आधारित होगा।
ऋषि कपूर ने कहा कि 'चिंटू जी' में उनके साथ केसनिया भी नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि 'मेरा नाम जोकर' के बाद केसनिया की यह दूसरी हिंदी फिल्म होगी। फिल्म का निर्माण रंजीत कपूर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications