#Salute: हर किसी को बस शाहरूख को देखना है....मुझे कोई नहीं देखना चाहता!
बहुत कम ऐसे स्टार्स होते हैं, जिन्हें पता होता है कि स्टारडम कब हाथ से जा चुकी है और ऋषि कपूर ऐसे ही एक स्टार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने खुलासा किया कि वो कभी अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान की तरह फैन्स को देखकर हाथ नहीं हिलाते।
उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। ऋषि कपूर का कहना था कि फैन्स केवल अमिताभ बच्चन या शाहरूख खान को ही देखना चाहते हैं। कोई मुझे देखना नहीं चाहता। इसलिए मैं भी हाथ नहीं हिलाता।

ऋषि कपूर ने आगे कहा कि अच्छा ही है कि लोग मुझे नहीं देखना चाहते क्योंकि मैं वैसे इंसान नहीं हूं कि रूकूं और सबको ऑटोग्राफ देता बैठा रहूं। मेरे पास इतना खाली वक्त नहीं है।
जब शाहरूख ने 1992 में डेब्यू किया था, किसी को नहीं पता था कि एक दिन वो सुुपरस्टार...किंग खान बन जाएंगे। 1992 तक रोमांस का बादशाह एक ही था - ऋषि कपूर।
लेकिन वो जगह रिप्लेस की शाहरूख खान। क्योंकि उनके अंदर वो सब कुछ था जिसने उन्हें इंडस्ट्री का अगला ऋषि कपूर बनाया -


Click it and Unblock the Notifications