ऋषि कपूर ने शूट के दौरान पहन ली थी लेडीज पैंट..गाना भी हो गया शूट..ये रहा वो गाना
बॉलीवुड में बेबाकी के लिए सलमान खान के बाद अगर किसी का नाम लिया जाता है तो वो है ऋषि कपूर। ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। उनको कोई भी बात पब्लिकली कहनी होती है तो कह देते है भले ही कोई कुछ भी सोचे।
हाल ही में ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालते हुए खुलासा किया है कि उन्होने एक बार लेडीज पैंट पहनकर शूटिंग की थी। उन्होने फैंस से इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होने फिल्म जहरीला इंसान के गाने ओ हंसिनी में लेडीज पैंट पहनी थी। इस गाने में उनके साथ मौसमी चैटर्जी एक्ट्रेस थी।

इस बात को बताते हुए उन्होने इस बात का खुलासा किया कि ऐसा उनसे धोखे से हो गया था। इस बात का पता तो तब चला जब इस पैंट की चैन पर डिजायनर की नजर गई।
पैंट की चैन फ्रंट में ना होकर कें साइड में थी। ऋषि के मुताबिक तब मुझे उस फैंशन का पता चला था कि ऐसा भी होता है। हालांकि ऋषि ने खुद वो पैंट खरीदी पर उनको पता नहीं था कि जो पैंट उनको पसंद आई है वो लेडीज पैंट है।


Click it and Unblock the Notifications