रणबीर की तस्वीरों पर पापा का बयान..'वो जवान,बैचलर, स्टार है..जिससे चाहे मिले'
Recommended Video

बृहस्पतिवार की रात अचानक रणबीर कपूर और माहिरा खान की न्यूयॉर्क में साथ में टाइम बिताते और स्मोक करते तस्वीरें वायरल हुई थी। रणबीर और माहिरा की अफेयर की खबरें पिछले काफी समय से आ रही थीं और अब अचानक लीक हुई ये तस्वीरें भी काफी कुछ कहती है।
इन तस्वीरों को देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया लेकिन ऋषि कपूर इन तस्वीरों से बिल्कुल भी शॉक्ड नहीं हैं। दरअसल ऋषि कपूर ने एक दैनिक अखबार से बात करते हुए कहा कि "मुझे इन तस्वीरों को देखकर बिल्कुल भी चिंता नहीं होती है। मैंने खुद सुबह ये तस्वीरें देखी। मुझे इन सब से दूर रखें। मैंने भी इससे पहले ये तस्वीरें नहीं देखी होंगी।'

ऋषि कपूर ने आगे ये भी कहा कि 'रंणबीर एक यंग स्टार है। सिंगल है..जवान है। वो किसी से भी मिल सकता है। अगर लोग उसकी निजी जिंदगी में दखल देंगे तो ये ठीक नहीं है। वो जवान लड़का है। किसी भी लड़की से मिले, मैं इसमें दखल नहीं देना चाहता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












