संजू के टीजर में रणबीर को देख दंग रह गए ऋषि कपूर, बोल दी इतनी बड़ी बात
राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू का टीजर आज रिलीज किया गया है। अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे है। इस टीजर को देखकर ऋषि कपूर का भी रिएक्शन आया है जो कि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल ऋषि कपूर ने रणबीर की फिल्म का लुक और टीजर देखा तो उनसे रहा नहीं गया और सोशल मीडिया में ट्वीट कर दिया 'इंट्रेस्टिंग'।
जी रणबीर कपूर के पिता और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक ऋषि कपूर को बेटे का लुक और इस फिल्म टीजर काफी पसंद आया है। इस बात का सबूत ऋषि कपूर ने अपने रिएक्शन से दे दिया है।

दरअसल इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने जिस अंदाज में अभिनय किया है और खुद को संजय दत्त की तरह बनाया है तो ऐसा लग रहा है कि आपके सामने संजय दत्त ही खड़ा है। इस बात से ऋषि कपूर काफी ज्यादा प्रभावित है और खुश भी है।
निर्देशक राजकुमार हिरानी अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते है और संजू की बात करे तो ये उनका मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट था। राजकुमार हिरानी ने फिल्म के लिए रणबीर कपूर पर काफी मेहनत की है और उनको एक तरह का ही लुक दिया है।
उम्र के हर पड़ाव में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त लग रहे है। बता दें कि जैसे ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया प्यार इसको जमकर मिलने लगा।
लोगों को भी टीजर और रणबीर कपूर का लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और इस फिल्म को देखने की चाहत इस टीजर को देखने के बाद और ज्यादा बढ़ गई है।
काफी दिनो से लाइमलाइट से दूर रह रणबीर सिंह अचानक से आज खबरों की सुर्खियों मे छाए हुए है और उसका कारण है सिर्फ उनका शानदार अभिनय। इस टीजर को देखकर लोग रणबीर के दीवाने हो रहे है और उनके अभिनय की दाद दे रहे है।
इसके अलावा बॉलीवुड में कई सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे है जो कि रणबीर और इस फिल्म के टीजर की तारीफ करते नही खत रहे है।
इस फिल्म में संजय दत्त के सभी पहलुओं को सामने रखा जाएगा और आपको वो चीजें भी पता चलेंगी जो आज तक आपको नहीं पता थी।
बता दें कि बॉलीवुड के खलनायक के जीवन के बारे में जानकर और उनके साथ इतने विवादों को जानकर रणबीर कपूर खुद काफी हैरान रह गए थे जिसका खुलासा खुद रणबीर ने किया था। फिलहाल फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











