अब बेशर्म बाप-बेटे बनेंगे आवारा..
गच्चा खा गये ना कि हम क्या कह रहे हैं तो सुनिये यह बात एकदम से सही है कि अब बाप-बेटे साथ में आवारा बनेंगे.. अरे भाई फिल्म में। दरअसल माजरा यह है कि पुरानी सुपरहिट फिल्म आवारा का रीमेक बन रहा है जिसमें पापा ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आयेंगे।
मालूम हो कि पुरानी आवारा फिल्म में भी बाप-बेटे पृ्थ्वीराज कपूर और राजकपूर थे। जिनके रोल को अब राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर और पोते रणबीर कपूर करने वाले हैं।
कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म के निर्माण से कपूर खानदान की प्रोडक्शन कंपनी आरके फिर से जिंदा हो जायेगी। वैसे आपको बता दें कि कपूर परिवार की यह हैप्पी फैमिली मतलब कि ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रणबीर कपूर तीनों साथ में अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशर्म' में नजर आने वाले हैं।
ऋषि ने कहा कि अगर आवारा की रीमेक बनती हैं तो उसका निर्देशन मैं नहीं करूंगा लेकिन निर्माता हम ही होंगे। रही बात बेशर्म की तो मुझे लगता था कि रणबीर हम लोगों के साथ काम करने में थोड़ा घबरायेगा लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा।
वह अपने काम को गंभीरता से ले रहा है, यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। वह मेहनती है इसके लिए मुझे उस पर गर्व है। उसने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं वे सभी रोल काफी चुनौती पूर्ण थे जिसके लिए मैं उसकी तारीफ करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications












