..................... Rishi Kapoor predicts huge stardom for priya Prakash Varrier - Hindi Filmibeat

इस सुपरस्टार ने प्रिया प्रकाश से पूछा - "आप मेरे समय में क्यों नहीं थी"

By Shweta

प्रिया प्रकाश वारियर अपने 27 सेकेंड के वीडियो से इस कदर पॉपुलर हुईं कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। महज कुछ ही दिनों में प्रिया प्रकाश की फैन फॉलोइंग बढ़ गई। इस लिस्ट में फिलहाल एक और एक्टर का नाम शामिल हो गया है जो प्रिया प्रकाश की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

ऋषि कपूर ने प्रिया प्रकाश को लेकर एक ट्वीट किया और कहा कि 'ये लड़की के लिए मैं बड़ी स्टारडम की उम्मीद करता हूं, इनका नाम प्रिया प्रकाश है। काफी आकर्षक होने के बावजूद मासूम दिखती हैं। माय डियर प्रिया, आने वाले टाइम में लोग तुम्हें देखने के लिए बेताब होंगे। गॉड ब्लेस यू..मेरे टाइम में नहीं आईं आप! क्यों? Lol'

rishi-kapoor-predicts-huge-stardom-for-priya-prakash-varrier

ऋषि कपूर हमेशा से समसामयिक मुद्दों पर बयान देते रहते हैं। वो अक्सर अपनी ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं और इस बार भी ऋषि कपूर अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं।उनका ये ट्वीट धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इतने बड़े सुपरस्टार की तरफ से तारीफों के शब्द सुनकर शायद प्रिया प्रकाश भी खुश और प्रोत्साहित होंगी।

प्रिया प्रकाश महज दो दिनों में इस कदर छा गईं कि उन्हें अब बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ओरु अदार लव के टीजर को भी दर्शकों ने पसंद किया और फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म का एक गाना भी पहले ही काफी पॉपुलर हो चुका है।

प्रिया प्रकाश वारियर खुद भी इस पॉपुलैरिटी से काफी खुश हैं और एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वो लोगों का शुक्रिया अदा कैसे करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X