'तैय्यब अली' के लिए ऋषि कपूर ने की इमरान की तारीफ
मुंबई। आने वाली फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम' इन मुंबई दोबारा' में इमरान खान और सोनाक्षी सिंहा पर 'तैय्यब अली' गाना फिल्माया गया है। जिसे लेकर इमरान बड़े रोमांचित हैं। यह गाना 1977 में आयी फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का है जिसे ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था। इससे जुड़े एक वाक्ये का जिक्र करते हुए इमरान कहते हैं कि इसके लिए ऋषि जी ने मेरी तारीफ की है।
मैं डबिंग करके वापस लौट रहा था, वहीं ऋषि जी बैठे थे, जो कि अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मैं उनके पास गया और 'डी डे' में उनके अभिनय की तारीफ की। फिर उन्होने मुझसे कहा कि 'तैय्यब अली' तुमने किया है तो मैंने कहा 'हां'। जिस पर उन्होने मेरी तारीफ करते हुए कहा है कि इसमें डरने की कोई जरूरत नहीं 'तुमने बहुत अच्छा काम किया है।'
ऋषि जी से तारीफ मिलने के बाद इमरान बेहद रोमांचित हैं, इमरान ने बताया कि इसे लेकर मेरी घबराहट स्वाभाविक थी। इमरान का कहना है कि यह एक लोकप्रिय गीत था, जिसे फिर से करने को लेकर मैं नर्वस था। मैं उम्मीद करता हूं कि जैसे पहले ये गीत पसंद किया गया था। इसे फिर आप पसंद करेंगे।
'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म है। इमरान ने इसमें एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












