..................... Rishi Kapoor to play Dawood Ibrahim in Nikhil Advani's 'D-Day' | रौफ लाला के बाद अब चिंटू बनेंगे दाऊद इब्राहिम - Hindi Filmibeat

रौफ लाला के बाद अब चिंटू बनेंगे दाऊद इब्राहिम

बॉलीवुड के चिंटू जी यानी की अभिनेता ऋषि कपूर ने इस उम्र में अपनी इमेज बदलनी की सोची है तभी तो अब वो खलनायक या ग्रे शेड वाले किरदार करने लगे हैं। जिसकी शुरूआत उन्होंने करण जौहर कि हिट फिल्म अग्निपथ से की।

साल 2012 की पहली हिट फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर ने रौफ लाला के किरदार से ऐसा खौफ भरा जिसके आगे कांचा चिना जो कि फिल्म का मुख्य खलनायक था, फीका हो गया था। यह अभिनेता ऋषि कपूर की पहली खलनायक वाली फिल्म थी।

लेकिन अब एक बार फिर निखिल आडवाणी की फिल्म 'डी डे' में दाऊद इब्राहिम का रोल निभाने जा रहे हैं। अंडरवर्ल्ड की दुनिया का बेताज बादशाह दाऊद इब्राहिम बनने के लिए ऋषि कपूर ने अभी से ही मेहनत शुरू कर दी है।

इससे पहले दाऊद का किरदार इमरान हाशमी पर्दे पर निभा चुके हैं। लेकिन इस बार ऋषि कपूर दाऊद के केवल खौफ की दुनिया को ही नहीं पर्दे पर उजागर करेंगे बल्कि उसके जीवन से जुड़ी कुछ निजी बातों का भी चित्रण निखिल आडवाणी की फिल्म में होगा।

'डी डे' में नायक का रोल अभिनेता अर्जुन रामपाल करने वाले हैं। तो इस फिल्म का एक और अहम रोल जाने-माने अभिनेता इरफान खान करने वाले हैं। इन दोनों लोगों के बारे में बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने कहा कि वो बहुत किस्मत वाले हैं कि दो महान कलाकारों के साथ वो काम करने जा रहे हैं।

ऋषि कपूर के साथ काम करना तो अपने आप में बड़ी बात है, डर तो मुझे यह लग रहा है कि मैं ऋषि कपूर औऱ इरफान के सामने एक्टिंग कैसे कर पाऊंगा मैं तो वाकई में अभी से ही नर्वस हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X