Rishi Kapoor ने 3 साल की उम्र में दिया था पहला फ़िल्म शॉट, चॉकलेट का मिला था लालच

Rishi Kapoor Did His First Film For Chocolate

Rishi Kapoor Did His First Film For Chocolate: ऋषि कपूर बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि भले ही आज हमारे बीच बहन नहीं है लेकिन उनकी छोटी से छोटी याद हमारे बीच आज भी मौजूद है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने 'बॉबी' फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया और साल 1973 में फिल्म को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया नजर आई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद की गई थी। बाद में ऋषि कपूर ने अपने पूरे करियर में रोमांटिक से लेकर माफिया जैसे कई किरदार निभाए। यहां तक कि वह 'कपूर एंड संस' में 90 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार भी निभा चुके हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि ऋषि कपूर ने अपनी पहली फिल्म सिर्फ एक चॉकलेट के लिए की थी। जी हां, आपने सही सुना। दरअसल ऋषि कपूर ने अपनी पहली फिल्म से फीस के तौर पर सिर्फ एक चॉकलेट ली थी। दरअसल आपको बता दें कि तब ऋषि कपूर को फिल्म 'श्री 420' में एक शॉट देना था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म में राज कपूर और नरगिस को लीड किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में एक गाना फिल्माया गया था जिसका नाम 'प्यार हुआ इकरार हुआ' है। इस गाने को काफी पसंद भी किया गया था। बता दें कि इस गाने में पीछे चलने वाले तीन बच्चों में ऋषि कपूर भी शामिल थे।

तब ऋषि कपूर की उम्र सिर्फ 3 साल की थी। इस गाने के दौरान ऋषि कपूर को अपने भाई बहनों के साथ में बारिश में चलना था। लेकिन ऋषि कपूर को बारिश पसंद नहीं आ रही थी और जैसे ही उनके ऊपर बारिश की बूंदे गिरती वैसे ही वह रोने लग जाते। लेकिन बाद में नर्गिस ने ऋषि कपूर को मनाया था। उन्हें कहा था कि अगर वह रोएंगे नहीं और अपनी आंखों को खुली रखेंगे तो उनको चॉकलेट मिलेगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नरगिस के बहुत मानने के बाद और चॉकलेट का लालच देने के बाद ऋषि कपूर ने इस शॉट को पूरा किया था। ऋषि कपूर एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि "जब मुझे चॉकलेट का लालच दिया गया तो ना तो मैं रोया और ना ही मैंने अपनी आंखें बंद की थी। इस तरह मेरा पहला शॉट पूरा हुआ।"

More from Filmibeat

Read more about: rishi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X