सिर्फ आरके स्टूडियो नहीं फिल्मों से जुड़ी कई यादें हुईं खाक..ऋषि कपूर ने दिया बयान
Recommended Video

शनिवार को 60 साल पुराने और बॉलीवुड का पॉपुलर स्टूडियो में भयावह आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल स्टूडियो की सारी जिम्मेदारी ऋषि कपूर पर है और स्टूडियो में आग लगने के कारण पूरा कपूर परिवार सदमे में है।
ऋषि कपूर ने एक ट्वीट कर कहा है कि "स्टूडियो तो फिर से बनाया जा सकता है, लेकिन आर.के. फिल्मों की यादों और कॉस्ट्यूम्स की अपूरणीय क्षति सभी के लिए दुखद है। आग ने इसे छीन लिया।" इसके पहले ऋषि कपूर ने एक और ट्वीट किया था कि "हमने प्रतिष्ठित स्टेज-1 खो दिया है। शुक्र है कि कोई भी घायल नहीं हुआ।"

ऋषि कपूर ने एक दैनिक अखबार से बातचीत में कहा कि "हमारा पूरा परिवार सदमे में हैं। आग की वजह से आरे बैनर की फिल्म के कॉस्टयूम बक्से में रखे थे और उसमें लेबल भी लगाए थे। यहां तक कि आवारा से लेकर आ अब लौट चलें तक के कपड़े आग वजह से जलकर खाक हो गए।"
ऋषि कपूर ने ये भी बताया कि "राज कपूर ने अपना पहला घर बॉबी फिल्म रिलीज होने के बाद लिया था लेकिन आरके स्टूडियो उन्होंने 1948 में ही बनाया था इसलिए राजकपूर और पूरे कपूर परिवार के लिए आरके स्टूडियो मायने रखता है। इस पर पूरा बॉलीवुड गर्व करता है।"


Click it and Unblock the Notifications












