बेटे रणबीर की पसंद अच्छी है: ऋषि कपूर
अनुराग बसु के निर्देशन में बनीं फिल्म बर्फी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है लोगों को ऱणबीर कपूर का गूंगा बनना पसंद आ रहा है लेकिन रणबीर के पिता ऋषि कपूर को रणबीर की फिल्में पसंद नहीं आती हैं। पापा ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए बीबीसी से कहा कि मुझे रणबीर की फिल्में अच्छी नहीं लगती हैं लेकिन मुझे खुशी है कि उसने अभी तक अच्छी फिल्मों को चुना है ।
ऋषि कपूर की कुछ फिल्में दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में दिखायी जा रही हैं जहां उन्होंने अपने दिल की बात बीबीसी से कही। ऋषि कपूर बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में दिखाई देंगे।
फिल्न बर्फी में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी क्रूज की जोड़ी है। फिल्म में रणबीर ने गूंगे-बहरे की भूमिका निभायी है। फिल्म समीक्षकों ने फिल्म को उच्चकोटि का बताया है। फिलहाल फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications
