ऋषि कपूर ने छोड़ा कैटरीना कैफ का साथ!

जी नहीं, आप चौंके इससे पहले आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने कैटरीना कैफ का साथ रियल लाइफ में नहीं, बल्कि व्हाट्सएप पर छोड़ा है। असल में कैटरीना ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है और इसका नाम दिया है: 'द कपूर्स'। इस ग्रूप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिधिमा कपूर और कैट की मां सुजैन शामिल हैं। बहरहाल, ताजा खबर यह है कि ऋषि कपूर ने यह ग्रूप छोड़ दिया है।

katrina kaif

पिछले दिनों ही खबर आई थी कि कैटरीना रणबीर की बहन रिधिमा कपूर से मिलने खास तौर पर दिल्ली गई हैं। उसके बाद यह ग्रूप..इन सब बातों से लगता है कि कैटरीना रणबीर की फैमिली के साथ घुलने-मिलने की और उनके साथ कंर्फटेबल होने की पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन इसी कोशिश में कैट थोड़ी जल्दबाजी भी दिखा रही हैं।

कुछ दिनों पहले ही रणबीर-कैट की शादी की खबरों ने सूर्खियां बटोरी थीं। लेकिन वह सारी खबरें अफवाह साबित हुई थी। वहीं, अब कैटरीना के व्हाट्सएप वाली खबर आ रही है। कैट इस ग्रूप की एडमिन हैं और अब वह खुद को कपूर भी मानने लगी हैं। बहरहाल, सुनने में आ रहा है कि इस 'द कपूर्स' ग्रुप से सबसे पहले खुद को अलग करने वाले सदस्य हैं ऋषि कपूर।

ऋषि कपूर की कैट के इस खास ग्रुप को छोड़ने की क्या वजह है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन यह जानना दिलचस्प होगा कि कहीं ऋषि कपूर अभी भी कैट और रणबीर को लेकर कंफ्यूजन में नहीं। वहीं, आपको बता दें, इस ग्रूप में रणबीर कपूर भी शामिल नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X