..................... अस्पताल से ऋषि कपूर का अंतिम वीडियो, डॉक्टर से सुन रहे गाना | Rishi Kapoor Last Video from Hospital, listening song from doctor getting emotional - Hindi Filmibeat

अस्पताल से ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो, होठों पर मुस्कुराहट, आंखों में आंसू- इमोशनल VIDEO

बॉलीवुड के सबसे चहेते और दमदार अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन अपनी शानदार अदाकारी और चर्चित फिल्मों के साथ अभिनेता हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। ऋषि कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां एक डॉक्टर उन्हें गाना सुना रहा है और वो इमोशनल होकर डॉक्टर को खूब आशीर्वाद दे रहे हैं।

माना जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिनों पुराना है, जब पिछली बार ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां डॉक्टर उन्हें "तेरे दर्द से दिल आबाद रहा" गाना सुना रहे हैं और ऋषि कपूर होठों पर मुस्कुराहट और आंखों में आंसू लेकर गाना सुन रहे हैं और डॉक्टर को ढ़ेरों आशीर्वाद दे रहे हैं। यह वीडियो आपको भी बेहद इमोशनल कर देगा।

Rishi Kapoor

बता दें, कुछ ही महीनों से पहले ऋषि कपूर न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवा कर वापस भारत लौटे थे। लेकिन फरवरी से अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी और गुरुवार की सुबह उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। कोई शक नहीं कि अपनी शानदार फिल्मों के जरीए ऋषि कपूर अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X