अब ऋषि कपूर के दादा बनने की उम्र आ गई है!
वैसे तो ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर को उनकी शादी की डेडलाइन दे दी है। बताया था न 2016। लेकिन लगता है कि ऋषि जी में सब्र की थोड़ी कमी हो गई है। अरे अब बात ही ऐसी है। उन्हें दादा बनने की बड़ी जल्दी है। वैसे तो ऋषि कपूर पापा का रोल करने से पहले भी कई बार सोचते हैं ऐसे में जब उनके दादा बनने की खबर आई तो सब थोड़ा चौंक गए ।
लेकिन ये मुश्किल काम कर दिखाया है दिव्या खोसला कुमार ने। वही आज ब्लू है पानी पानी वाली डायरेक्टर। जी। दिव्या ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा तो कर ही दी थी और ये भी बता दिया था कि इसमें पुलकित सम्राट और यामी गौतम होंगे। लेकिन अब इस फिल्म में ऋषि कपूर दादाजी का किरदार निभाएंगे। दिव्या के पति भूषण कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि दिव्या एक छोटे बजट की फिल्म बना रही थी ऐसे में जब उन्होंने मुझसे ऋषि कपूर के बारे में कहा तो मैं चौंक गया पर फिर भी मैंने ऋषि जी से पूछ लिया।
कहानी की बैंड:अगर स्टूडेंट ऑफ द ईयर में रोनित भी ऋषि की तरह गे होते!
ऋषि कपूर ने कहा कि दिव्या उनकी बेटी की तरह हैं और अगर यह किसी के पिता का किरदार होता तो मैं फ्री में कर लेता पर दादाजी का रोल थोड़ा मुश्किल है। पर कुछ दिन बाद ऋषि कपूर ने स्क्रिप्ट सुनी और हां कह दिया। तो बस लग गया दिव्या का तीर सही निशाने पर।


Click it and Unblock the Notifications












