अब ऋषि कपूर बनेंगे दाऊद इब्राहिम
फिल्म अग्निपथ में एक सफल खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर बहुत जल्द आपको एक बार फिर से खूंखार खलनायक के रोल में दिखेंगे। जी हां बॉलीवुड के बीते दिनों के चॉकलेटी बॉय ऋषि कपूर फिल्म 'डी डे' में दाऊद इब्राहिम का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। जिसमें नायक का रोल अभिनेता अर्जुन रामपाल करने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन राम पाल ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है क्योंकि वो एक बहुत बड़े सितारे ऋषि कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। अर्जुन ने कहा कि मुझे तो एक तरह से डर लग रहा है ऋषि जी के साथ काम करने में क्योंकि वो तो एक महान कलाकार हैं और मैं उनके आगे कुछ भी नहीं हूं।
आपको बता दें कि फिलहाल अर्जुन रामपाल अपनी पिछली सफल फिल्म इंकार के बिजनेस काफी खुश है। सुधीर मिश्रा निर्मित फिल्म इंकार में निभाया उनका राहुल वर्मा का किरदार कई समीक्षकों की नजर में बेहतरीन कहा गया है। इसलिए अर्जुन रामपाल अब अलग तरह के किरदारों को तरजीह दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
