कैंसर ठीक होने के बाद वापस चहके ऋषि कपूर - मेरी बैटरी Full Charge है, अब होगा कमबैक

ऋषि कपूर कैंसर से अपनी लड़ाई जीत कर बिल्कुल ठीक होकर भारत वापस आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जहां वो अपनी सेहत को लेकर काफी खुश नज़र आए। ऋषि कपूर ने कहा कि अब मैं कैंसर फ्री हूं। और कैमरे के सामने वापस आने के लिए तैयार हूं। मेरी बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो चुकी है। बस मुझे ये याद रहे कि एक्टिंग कैसे करते थे।

गौरतलब है कि अपने इलाज के दिनों के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया कि उस दौरान मुझे कई बोतल खून चढ़े। मैंने नीतू से पूछा कि इस नए खून से मेरे खून में जो एक्टिंग थी, वो भी ना चली गई हो।

rishi-kapoor-is-cancer-free-and-all-set-to-face-the-cameras-praises-wife-neetu-kapoor

नीतू कपूर के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा कि उसके बिना मैं कुछ भी नहीं कर पाता। उसके कारण ही मैं इतनी जल्दी ठीक हो पाया हूं। वो हर समय मेरे साथ किसी चट्टान की तरह खड़ी रही। नीतू कपूर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वो वापस एक बच्चे की तरह ऋषि कपूर को संभाल रही थीं।

इस साल की शुरूआत में एक अवार्ड फंक्शन में बेस्ट एक्टर का अवार्ड लेते वक्त रणबीर कपूर काफी इमोशनल होकर रो पड़े थे और अपने पिता को ये अवार्ड डेडिकेट किया था। उन्होंने बताया कि कैसे ऋषि कपूर एक्टिंग छोड़ कर और कुछ भी मिस नहीं करते हैं। वो हर समय बस अपने कैमरे के सामने वापस आने का इंतज़ार करते हैं।

वैसे जितना ऋषि कपूर ने अभिनय को मिस किया उतना ही फैन्स ने भी उन्हें परदे पर देखना मिस किया। और इससे भी ज़्यादा याद किया गया ऋषि कपूर का बड़बोलापन। हर मुद्दे पर उनकी बेबाक राय। इसलिए हम भी आपको फ्लैशबैक में ले चलते हैं और ऋषि कपूर के कुछ बेहद बोल्ड बयान पढ़ाते हैं। वैसे ये सारे बयान, उनकी किताब से हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X