ऋषि कपूर की "शर्माजी नमकीन"- जूही चावला के साथ बनेगी जोड़ी, जल्द होगी शूटिंग शुरु!

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है जिसमें लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे ऋषि कपूर नज़र आएंगे। ऋषि कपूर अभिनीत इस फिल्म का नाम "शर्माजी नमकीन" है। एक्सेल एंटरटेनमेंट को हाल के वर्षों में कुछ सबसे बेहतरीन कंटेंट के साथ मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है।

रितेश सिधवानी ने सोशल मीडिया पर टीम के साथ तस्वीर शेयर की है और लिखते है," Off screen meethe, on screen Namkeen! When incredible talents like the delightful @chintskap the lovely @iam_juhi with @HoneyTrehan #AbhishekChaubey & @thisisnothitesh
come together, excitement is through the roof! Let's welcome Sharmaji Namkeen in cinemas 2020!

Rishi Kapoor

"शर्माजी नमकीन" के साथ ऋषि कपूर एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार है जिसमें सदाबहार अभिनेत्री जूही चावला भी नज़र आएंगी। बता दें, स्वास्थ्य कारणों से ऋषि कपूर कुछ महीनों तक फिल्मों से दूर रहे।

फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर) के साथ मैकफिन पिक्चर्स (हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे) के सहयोग से किया जाएगा और यह फ़िल्म हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित होगी। फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X