अस्पताल में भर्ती हैं ऋषि कपूर, रणबीर आलिया ने छोड़ा अरमान जैन का मेहंदी फंक्शन, तुरंत भागे दिल्ली
ऋषि कपूर दिल्ली में अस्पताल में भर्ती हैं और उनके पास रणबीर कपूर फौरन पहुंच चुके हैं। वहीं आलिया भट्ट भी अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का काम निपटाकर तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। ये खबर तब सामने आई जब ऋषि कपूर, अपनी बहन के बेटे अरमान जैन की मेहंदी के फंक्शन में नहीं दिखाई दिए।
हालांकि उन्हें किस लिए भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत कैसी है इस पर अभी किसी के पास कोई अपडेट नहीं है। लेकिन पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल वो दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

गौरतलब है कि अरमान जैन की मेहंदी सेरेमनी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफॉर्म करने वाले थे लेकिन अचानक ऋषि कपूर की तबीयत खराब हुई और दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराना पड़ा है।
यही कारण है कि ऋषि कपूर का पूरा परिवार अरमान जैन की शादी की इस रस्म के फंक्शन से गायब था। गौरतलब है कि ऋषि कपूर 1 साल तक कैंसर का इलाज करवाकर कुछ ही महीने पहले भारत लौटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












