अस्पताल से लीक हुआ ऋषि कपूर के अंतिम समय का 2 वीडियो, लीगल नोटिस, कपूर खानदान का बड़ा कदम !
ऋषि कपूर के निधन से जुड़ा मामला गहरा गया है। जहां पर सर एचएन रिलायंस फाउंडनेशन अस्पताल से उनका एक नहीं बल्कि दो वीडियो शुक्रवार की शाम से वायरल हो रहे हैं। इसे लेकर मामला आग की तरह फैल रहा है। लॅाकडाउन होने के कारण ऋषि कपूर को बिना घर लाए हुए सीधा उन्हें शमशान भूमि की तरफ ले जाया गया।
जहां पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट के साथ कपूर खानदान के कुछ खास लोगों ने मौजूद होकर ऋषि कपूर को अंतिम विदाई दी। लेकिन इस बीच अस्पताल की तरफ से बिना ऋषि कपूर के परिवार की जानकारी में कुछ वीडियो बनाए गए।
Recommended Video

जिसे उनके निधन के बाद वायरल कर दिया गया। ये वीडियो देखने पर ऋषि कपूर के अंतिम समय के हालात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। जो कि अस्पताल की तरफ से एक गलत कदम बताया जा रहा है। अब इस पूरे मामले पर वीडियो लीक होने से लेकर इसके सर्कुलेट होने की जांच की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications