रणबीर-आलिया के रिश्ते पर बोले ऋषि कपूर, बेटे की शादी जल्दी कराना चाहता हूं
Recommended Video

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय अपने रिलेशनशिप और आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए चर्चा में चल रहे है। इस समय वो बुल्गारिया में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। बता दें कि ऋषि कपूर भी इन दोनो की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है इसीलिए एक इंटरव्युव में जब उनसे रणबीर कपूर की शादी के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वो जल्दी ही रणबीर की शादी कर चाहते है। हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर आलिया के पिता महेश भट्ट से मिले थे।
इसके बाद रणबीर के पिता और सुपरस्टार ऋषि कपूर ने कहा था कि सजू में रणबीर ने काफी अच्छा काम किया है औऱ वो इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा खुश है।

ऋषि कपूर ने इसके अलावा कहा था कि रणबीर को प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अब पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि ऋषि कपूर का इशारा रणबीर और आलिया पर ही था और इसका सीधा मतलब है कि आलिया और रणबीर को ऋषि कपूर और उनका परिवार काफी ज्यादा पसंद करता है।
ऋषि कपूर ने कहा कि जब मैं 27 का था तो मैं अपनी शादी के बारे में सोचने लगा था और रणबीर तो अब 35 का हो चुका है और उसके शादी के बारे में सोचना चाहिए।
ऋषि कपूर का कहना है कि रणबीर जिससे चाहे शादी कर सकता है ये उसका पसंद होनी चाहिए। ऋषि कपूर कहते है वो जाने से पहले अपने पोतों के साथ खेलना चाहते है और उनके साथ कुछ समय बिताना चाहते है।
हाल ही में आपने देखा होगा कि नीतू कपूर ने सोशल मीडिया में आलिया भट्ट के लिए अपना प्यार दिखाया था और इस बारे में जब ऋषि कपूर से पूछा गया तो उनका कहना था कि जो है वो है इसमें छिपाने वाला कुछ नही है।
बता दें कि इस समय दोनो स्टार्स का काफी अच्छा करियर टाइम चल रहे है और दोनो एक के बाद एक हिट दे रहे है। आलिया की आखिरी रिलीज राजी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी..
उनके अभिनय की जमकर तारीफ भी हो रही थी। आलिया भट्ट इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
