सारा अली खान ने बिना किसी नौकर के खुद उठाया अपना सारा सामान, ऋषि कपूर ने की जमकर तारीफ
हाल ही में सारा अली खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे जहां सारा एयरपोर्ट पर अपना सारा सामान खुद ट्रॉली में डालकर जाती दिखाई दीं। इंटरनेट उनकी इस सादगी का कायल हो गया था कि कैसे एक स्टार किड होने के बाद और अब एक सुपरस्टार होने के बावजूद सारा के अंदर कितनी मासूमियत हैं। उन्हें मुलाज़िमों की ज़रूरत नहीं है।
अब सारा की इस तसवीर पर नज़र पड़ी ऋषि कपूर की और उन्होंने भी सारा की इस सादगी की जमकर तारीफ की। ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा - बेहतरीन सारा। तुमने उदाहरण दिया है कि एक सेलिब्रिटी को एयरपोर्ट पर कैसा बर्ताव करना चाहिए।

सारा से खुश होते हुए ऋषि कपूर ने ये भी लिखा कि अपना सामान खुद उठाने में कोई बुराई नहीं है। और इससे भी अच्छी बात है कि तुम्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए कोई चमचा नहीं खड़ा है। ना कोई एयरपोर्ट लुक और ना ही ज़बर्दस्ती की सनग्लासेज़। तुम ये दिखाती है कि तुम्हारे अंदर कितना कॉन्फिडेंस है और तुम्हें किसी से कोई जलन नहीं है। ऐसे ही आगे बढ़ती रहो।
गौरतलब है कि करियर के लिहाज़ से भी सारा काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स से जुड़ रही हैं। जहां एक तरफ वो इम्तियाज़ अली की लव आजकल 2 की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं वहीं वरूण धवन के साथ कुली नं.1 रीमेक जल्दी ही शुरू करेंगी।
इसके अलावा सारा का नाम भूल भुलैया 2 और धनुष - ऋतिक रोशन के साथ आनंद एल राय की फिल्म से जुड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

