..................... Rishi Kapoor blasts media for asking about Ranbir Kapoor-Mahira Khan viral pictures - Hindi Filmibeat

मीडिया पर बुरी तरह भड़के ऋषि कपूर..कहा 'उल्टे सवाल करने पर मारूंगा'

By Shweta

ऋषि कपूर के गुस्सैल मिजाज से सभी वाकिफ़ हैं।वो कोई भी बात बाकी स्टार्स की तरह चार बार सोच कर नहीं बोलते और कई बार अपनी इस आदत का उन्हें खामियाजा भी भुगताना पड़ा तो कई बार उनके व्यवहार के कारण दूसरों को नुकसान होता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ।

दरअसल ऋषि कपूर एक इवेंट में पहुंचे जहां पूरी मीडिया और बाकी लोग उनका इंतजार कर रहे थे। ऋषि कपूर वहां पहुंचे और इसके पहले की मीडिया कोई सवाल करती वो बुरी तरह गुस्सा हो उठे और कहा कि "कोई उनसे इधर-उधर के सवाल ना करें और जिस इवेंट में आए हैं उससे जुड़े सवाल ही करें।कोई उल्टा सवाल करेगा तो मैं मारूंगा।इन लोगों को बस मसाला चाहिए।"

rishi-kapoor-got-furious-on-media-for-asking-about-ranbir-kapoor-mahira-khan-pics

ऋषि कपूर के रिएक्शन को देख कर लग रहा था जैसे उन्हें डर हो कि कोई रणबीर-माहिरा से जुड़े सवाल ना पूछ लें इसलिए पहले ही वो भड़क उठे। ऋषि कपूर ने मीडियाकर्मी को डांट भी लगाई और कहा कि "तुमलोग क्या मेरे मुंह पर चढ़े रहोगे, चलो पीछे जाओ।" अधिक सख्त व्यवहार का एहसास होने पर उन्होंने प्यार से कहा कि "आपके कैमरे की लाइट की वजह से मुझे गर्मी लग रही है। प्लीज थोड़ा पीछे चले जाएं।"

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर और माहिरा खान की न्यूयॉर्क में साथ में सड़क पर सिगरेट पीते और साथ में समय बिताते नजर आए थे। इस पर ऋषि कपूर ने कहा था कि "वो बैचलर है, यंग है और सुपरस्टार है वो किसी के साथ क्यों नहीं घूम सकता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X