रणबीर घर में जल्दी लाएगा दुल्हनिया, ऋषि कपूर का आलिया को लेकर बड़ा बयान ?
आलिया और रणबीर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा मे तल रहे बॉलीवुड के कपल्स में से एक है और फिल्म ब्रह्मास्त्र के बाद दोनो की नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई है। इन दोनो की एक खबर खत्म नहीं हो पाती है उसके पहले ही ऋषि कपूर का नया बयान सामने आ जाता है। हाल ही में उन्होने कहा कि वो जल्द ही रणबीर की दुल्हनिया घर में लेकर आने वाले है। इस बात पर जब उनसे पूछा गया कि उनकी आलिया को लेकर क्या राय है तो वो बोले कि वो बेहद अच्छी लड़की है..रणबीर जो चाहेगा हम उसके फैसले का सम्मान करेंगे और रणबीर भी तो यही चाहता है।
करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में चल रहे दोनो काफी ज्यादा करीब आ चुके है और ऐसी खबरें है कि दोनो जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते है।

इसके अलावा आलिया और रणबीर साथ में उनके घर में स्पॉट हुए थे और उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें वो रणबीर की मां के साथ काफी खुश नजर आ रही थी।
हालांक इस फिल्म ब्रह्मास्त्र में रील लाइफ रोमांस भी दोनो के बीच देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म इन दोनो के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आने वाली है।
फिलहाल दोनो फिल्म ब्रह्मास्त्र का शूटिंग बुल्गारिया में कर रहे है। फिल्म के सेट से भी ये दोनो कोई ना कोई फोटो भेजते रहते है और काफी ज्यादा मस्ती के मूड में रहते है।
बता दें कि दोनो कई मौके पर भी साथ में नजर आते रहते है। इसके लिए महेश भट्ट की भी बयान आया था और उनको भी इस रिश्ते से कोई समस्या नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
