ऋषि कपूर को फिल्म मुल्क का प्रमोशन करना भारी पड़ा, सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल
अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहते है और काफी कुछ ऐसा बोल जाते है जो उनको खुद नहीं पता होता कि इसका रिजल्ट क्या आएगा। इस समय अभिनेता फिल्म मुल्क को लेकर चर्चा में चल रहे है और इस दौरान फिल्म का प्रमोशन करना उनको भारी पड़ गया और वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। बता दें कि पाकिस्तान में क्रिकेटर इमरान खान भारी बहुमत से चुनाव जीतकर अपनी सरकार बनाई है और इस बात पर ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर उनको मुबारकबाद दी है।
बता दें कि ऋषि कपूर ने लिखा कि आपका भाषण कल टीवी पर सुना और सुनकर काफी अच्छा लगा। उम्मीद करता हूं कि आप अपने मुल्क और मेरे मुल्क के संबंधो को सुधारने के लिए बात करेंगें।

इस ट्वीट के बाद तो मानो सोशल मीडिया में ऋषि कपूर को लेकर एक जंग जैसी छिड़ गई और वो बुरी तरह से ट्रोल हो गए। बता दें कि एक यूजर ने लिखा है कि मुल्क उनका है और अपना देश है, एक यूजर लिखता है कि ये अपरिपक्व कमेंट है..
इसके अलावा लिखा है कि अंकल यहां भी अपनी मूवी का प्रमोशन कर रहे हो ये गलत बात है, एक यूजर लिखता है भाड़ मे जाए तुम्हारा मूवी प्रमोशन, इसके अलावा एक यूजर लिखता है कि लाला जी अपना प्रमोशन ठोक लो।
बता दे कि इसके अलावा भी ऋषि कपूर को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया है। बता दे कि ऋषि कपूर इस समय फिल्म मुल्क को लेकर चर्चा में है और इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली है।
फिल्म ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा अच्छा लगा था औऱ लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। इसके पहले ऋषि कपूर को फिल्म 102 नॉट आउट में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











