ऋषि कपूर से लोगों ने पूछा - दारू का स्टॉक मिला, जमकर लताड़ा
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन के फैसले का स्वागत किया है लेकिन ट्विवटर पर लोग उन्हें लगातार चुटकुले सुना रहे हैं। तो हुआ यूं कि जैसे ही नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का एलान किया तो ऋषि कपूर ने ट्वीट करके उनकी बात का समर्थन किया।
इसके बाद लोग ट्विटर पर ऋषि कपूर का मज़ाक उड़ने लगा। लेकिन ऋषि कपूर भी शांत नहीं बैठे। उन्होंने एक एक को जमकर जवाब दिया।

दरअसल, कुछ शरारती तत्व, ऋषि कपूर की स्पीच के बाद, उनसे पूछने लगे कि अब चूंकि लॉकडाउन हो चुका है तो क्या उन्होंने अपने घर में दारू का कोटा पूरा कर लिया है।
ऐसे सवाल पूछते समय लोगों ने ना ही ऋषि कपूर की उम्र का ख्याल रखा था ना ही उनके ओहदे की मर्यादा। लेकिन ऋषि कपूर भी कम नहीं थे उन्होंने एक एक को करारा जवाब दिया।


Click it and Unblock the Notifications