..................... शाहरूख खान को जन्मदिन पर इतनी बधाई मिलते देख भावुक हुए ऋषि कपूर | Rishi kapoor gets emotional on Shahrukh Khan's birthday - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान के जन्मदिन का ये तोहफा देख इतना इमोशनल क्यों हुए ऋषि कपूर?

शाहरूख खान का जन्मदिन भले ही खत्म हो चुका है लेकिन उन्हें बधाई देने का सिलसिला अभी भी चल रहा है। अब इसी क्रम में ऋषि कपूर ने भी शाहरूख खान के लिए एक इमोशनल सा पोस्ट लिखा।

दरअसल, बुर्ज़ खलीफा पर शाहरूख के लिए हुई खास रोशनी को देख ऋषि कपूर काफी भावुक हो गए। उन्होंने शाहरूख को विश करते हुए लिखा - ये मेरे लिए बहुत खास है। शाहरूख ने अपने शुरूआती दिनों में अपना करियर मेरे साथ शुरू किया।

rishi-kapoor-gets-emotional-on-shahrukh-khan-s-birthday

और अब उसे इस मुकाम पर देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। शानदार काम। तुम भारत की शान हो शाहरूख। हमें तुम पर गर्व है। गौरी अच्छा हुआ भगवान ने तुम्हारी नहीं सुनी!

देखा जाए तो ऋषि कपूर बॉलीवुड के पहले चॉकलेट बॉय बने और शायद इकलौते भी। सालों तक उन्होंने रोमांस के ज़ोन पर अकेले राज किया। 1992 में आई बोल राधा बोल जो ऋषि कपूर की आखिरी सफल रोमांटिक फिल्म थी। इसके बाद बॉलीवुड में एंट्री हुई शाहरूख खान और ऋषि कपूर ने अपनी विरासत 26 साल बाद शाहरूख खान को सौंप दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X