..................... ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार, रिद्धिमा कपूर ने मांगी मुंबई आने की इजाजत Rishi Kapoor's Funeral performed At Chandanwadi daughter riddhima seeks permission for father - Hindi Filmibeat

यहां होगा ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार, बेटी रिद्धिमा ने सरकार से मांगी मुंबई जाने की इजाजत !

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्हें सर एचएन रिलायंस फाउंडनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सुबह 8.45 मिनट पर उनका निधन हुआ। लॅाकडाउन और कोरोना महामारी के कारण उनकी अंतिम यात्रा निजी तरीके से की जाएगी।

रिपोर्ट अनुसार ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के कालबादेवी चंदनवाड़ी शमशान में किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसके लिए तय समय नहीं बताया गया है। कपूर खानदान से जुड़े कुछ खास लोग ही वहां मौजूद रह सकते हैं। हिंदी सिनेमा और कपूर खानदान से जुड़े 20 लोगों की यहां आने की खबर है।

Rishi Kapoor

लेकिन शाम से पहले उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। आलिया भट्ट कुछ देर पहले ही अस्पताल पहुंची हैं। वहीं रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर पहले से वहां मौजूद हैं। इस बीच ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

ज्ञात हो कि रिद्धिमा कपूर सड़क मार्ग से मुंबई पहुंच रही है। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अस्पताल से ही उन्हें शमशान ले जाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X