First LOOK: इस स्टार को देखकर हैरान रह जाएंगे.. 2018 में होगा धमाका!
ऋषि कपूर अपनी हर फिल्म.. हर लुक के साथ हमें हैरान करते हैं। वह खुद को किरदार में इस कदर ढ़ाल लेते हैं कि फिल्म देखने के दौरान लोगों को वह किरदार याद रहता है.. ऋषि कपूर नहीं। बहरहाल, ऋषि कपूर ने आगामी फिल्म 'मुल्क' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।
''सिंघम 3 में सिर्फ और सिर्फ अजय देवगन ही होंगे.. FINAL''
कोई शक नहीं कि यह लुक आपको बेहद पसंद आएगा। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म कुछ ही दिनों में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म की शूटिंग बनारस और लखनऊ में होगी। ऋषि कपूर ने कहा, मैंने काफी लंबे समय से कोई ड्रामा फिल्म नहीं किया है.. और जब मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी.. तो मुझे बहुत पसंद आया।

इस फिल्म नीना गुप्ता ऋषि कपूर की पत्नी के किरदार में दिखेंगे। जबकि रजत कपूर, तापसी पन्नू और प्रतीक बब्बर भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी छोटे शहर के संयुक्त परिवार की कहानी के इर्द गिर्द घूमती है।


Click it and Unblock the Notifications