कैटरीना को अपनी बहू नहीं बनाना चाहते ऋषि कपूर, करीना से हो गये नाराज!
करीना कपूर ने हाल ही में कॉफी विद करन के सीजन 4 के दौरान कैटरीना कैफ को बिना कुछ सोचे समझे अपनी भाभी कहकर बुलाया। इस बात पर ऋषि कपूर काफी नाराज हो गये। खबर के मुताबिक ऋषि कपूर के अनुसार कैटरीना कैफ सिर्फ उनके बेटे रणबीर की गर्लफ्रैंड है और करीना को इस तरह से पब्लिकली उन्हें भाभी कहकर नहीं बुलाना चाहिए। करीना कपूर ने रणबीर कपूर के सामने शो में कैटरीना कैफ को अपनी भाभी कहा लेकिन रणबीर ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। पर ऋषि कपूर को इस बात का बुरा लगा। इससे पहले जब कैटरीना और रणबीर कपूर की बिकनी में कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं तब भी ऋषि कपूर मीडिया से नाराज हो गये थे। उनका कहना था कि रणबीर कपूर को केसोनोवा का तमगा मीडिया ने दिया है जबकि वो ऐसे नहीं हैं।
अब ऋषि कपूर खुद ही ये बात कबूल रहे हैं कि कैटरीना रणबीर की गर्लफ्रैंड हैं लेकिन उनके साथ शाद के बारे में रणबीर ने नहीं सोचा है। ऐसे में तो रणबीर को केसोनोवा कहना सही ही होगा। पहले दीपिका के साथ रिलेशनशिप में काफी समय तक रहने के बाद रणबीर उनसे अलग हो गये और अब कैटरीना के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन शादी के बारे में नहीं सोचा है। तो ऐसे में तो रणबीर की इमेज एक केसोनोवा की ही तरह हुई। लेकिन ऋषि कपूर को शायद ये बात समझ ही नहीं आ रही है। रणबीर का कहना है कि कैटरीना उनके लिए बेहद स्पेशल हैं उनके लिए वो अपनी जान तक दे सकते हैं तो इसके बाद शक की तो कोई गुंजाइश ही नहीं है।
ऋषि कपूर अपने परिवार के मामले में काफी स्ट्रिक्ट हैं। वो नहीं चाहते कि कोई भी उनके परिवार, उनके बेटे के बारे में कुछ भी गलत कहे। इसलिए वो हर बार आगे आकर अपनी फैमिली की साइड लेते हैं। कॉफी विद करन के पिछले सीजन में जब दीपका ने रणबीर कपूर का मजाक उड़ाया था तो ऋषि कपूर उनसे भी नाराज हो गये थे। कि वो ऐसा कैसे कह सकती हैं। तो कुल मिलाकर ऋषि कपूर जी को ये समझना होगा कि आजकल के बच्चे बहुत ही ओपन हैं। वो अपने रिलेशनशिप को छुपा छुपा कर नहीं निभाते।


Click it and Unblock the Notifications











