ऋषि कपूर को नहीं पसंद बेटे रणबीर की फिल्में

हाल ही में एक दैनिक अखबार से बातचीत के दौरान ऋषि कपूर ने कहा "रणबीर जिंदगी से बड़े किरदार नहीं निभा सरता। मुझे उसपर गर्व है कि उसने इतने बड़े बड़े चैलेंजेस लिए हैं लेकिन मुझे उसकी (रणबीर कपूर) फिल्में नहीं पसंद हैं क्योंकि एक एक्टर के तौर पर मुझे वो किरदार नहीं पसंद हैं।" "ये तो सच है कि ये उसकी अपनी जिंदगी है और उसके किसी भी डिसीशन में हम कभी भी दखलअंदाजी नहीं करते हैं। जब रणबीर ने इंडस्ट्री ज्वाइन की थी तो उसने अपनी मां (नीतू कपूर) से कहा था कि वो एसे किरदार निभाना चाहते हैं जैसे असली जिंदगी उनकी उम्र के लड़के होते हैं।"
पिछले साल अपनी फिल्म रॉकस्टार में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते रणबीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था और इस साल भी बर्फी ने रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचानी शुरु कर दी है। रणबीर की एक्टिंग की कायल अब पूरी दुनिया हो चुकी है।
कुल मिलाकर भले ही रणबीर कपूर को पूरी दुनिया अपना सुपरस्टार मान चुकी हो लेकिन खुद रणबीर के पापा जो कि एक समय खुद बॉलीवुड पर राज कर चुके हैं को अपने बेटे में काफी कमियां नज़र आ रही हैं तो यूं लगता है कि रणबीर को अब अपने पापा से कुछ एक्टिंग टिप्स लेने की जरुरत है।


Click it and Unblock the Notifications