निर्भया रेप केस में फांसी की सज़ा में देरी और फूट पड़ा ऋषि कपूर का गुस्सा
निर्भया रेप केस पर दोषियों को सज़ा में देरी पर अब धीरे धीरे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है और ऋषि कपूर ने भी ट्विटर पर अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए लिखा कि ये उनकी फिल्म दामिनी बन गया है। ऋषि कपूर ने साथ में ट्वीट में ये भी लिखा - तारीख पर तारीख।
गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्भया रेप केस के मुजरिमों की फांसी की सज़ा पर फिलहाल रोक लगा दी है क्योंकि उनमें से एक की दया याचिका अभी भी लंबित है।

सोमवार को जस्टिस धर्मेंद्र राणा ने चारों मुजरिमों की फांसी की सज़ा पर रोक लगाकर सबको चौंका दिया। मंगलवार को चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी होनी थी।
जज का कहना है कि आखिरी मिनट पर पवन गुप्ता ने दया याचिका दायर की है जो फिलहाल राष्ट्रपति भवन में लंबित है। चारों दोषियों के खिलाफ फांसी की सज़ा 22 जनवरी को तय कर दी गई थी।
इसके बाद दो बार फांसी को टाला जा चुका है। पहले 1 फरवरी और फिर 3 मार्च। गौरतलब है कि इस केस में एक मुजरिम तिहाड़ जेल में सुसाईड कर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











