ऋषि कपूर के निधन पर संजय दत्त का शोक, एक समय था जब पीटने के लिए घर आ धमके थे
ऋषि कपूर 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं लेकिन अपने पीछे यादों का पूरा कारवां छोड़ गए हैं। ऐसा ही एक किस्सा तब याद आया जब आज संजय दत्त ने ऋषि कपूर के जाने का शोक किया।
संजय दत्त ने एक चिट्ठी में लिखा - डियर चिंटू सर, आप हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा रहे हैं। आपने मुझे पूरी तरह से ज़िंदगी जीना सिखाया है और मुझे हमेशा सही रास्ता दिखाया।

संजय दत्त ने आगे लिखा - मैंने आपके साथ कई फिल्मों में काम किया और आपने हमेशा सही रास्ता दिखाया। कैंसर से आपकी लड़ाई लंबी रही। लेकिन जब भी आपसे बात हुई, लगा ही नहीं कि आप इतने दुख या कष्ट में हैं। आप तब भी ज़िंदगी खुलकर जी रहे थे।
आखिरी बार आपसे आपके घर पर मिला था। आप तब भी मेरी कितनी चिंता करते थे। आज मेरे लिए बहुत दुख का दिन है क्योंकि एक दोस्त, एक बड़ा भाई और वो इंसान जो मुझे हंसकर जीना सिखाता था, चला गया। मैं आपको बहुत मिस करूंगा चिंटू सर। ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे और शांति में रखे। हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।


Click it and Unblock the Notifications
