निधन के बाद 7000% बढ़ा ऋषि कपूर का सर्च, सबसे ज्यादा इस इमोजी का हुआ इस्तेमाल-रिकॉर्ड
ऋषि कपूर का निधन मुंबई में 30 अप्रैल को हुआ। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह भारत में ही नहीं विदेश में भी किस कदर पॉपुलर थे। हाल में ही एक रिसर्च सामने आई है। जोकि दावा करती है कि ऋषि कपूर के निधन के बाद भारत में उन्हें ऑनलाइन पहले के मुकाबले 7000% ज्यादा सर्च किया गया तो वहीं वैश्विक तौर पर ऑनलाइन सर्च में 6700% उछाल आई है।
इसके अलावा ऋषि कपूर के जुड़े हैशटैग व इमोजी पर भी ये रिसर्च दावा करती है। बताया गया है कि #rishikapoor, rishi_kapoor, riprishikapoor, riprishikapoorji और riplegend जैसे तमाम हैशटैग खूब चले। इमें हैशटैग ऋषि कपूर पर अकेले 6214 ट्वीट्स किए गये। बता दें ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर का इलाज करवा रहे थे, इसी के चलते मुंबई में उनका निधन हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











