ऋषि कपूर ने की गली बॉय की तारीफ- आलिया के कमेंट करते ही डिलीट किया पोस्ट- क्यों?
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है और रणवीर का ये रैप वाला अंदाज काफी चर्चा में है। इस फिल्म की रिलीज के बाद एक ओर जहां बॉलीवुड के महारथियों के ट्वीट आ रहें हैं तो वहीं ऋषि कपूर ने कुछ ऐसा किया जो अब चर्चा में है। बता दें कि ऋषि कपूर ने भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था और लिखा था कि गली बॉय के बारे में शानदार बातें सुनने को मिल रही हैं।
शानदार सफलता के लिए टीम को मेरी शुभकामनाएं। जोया आपने एक बार फिर कर दिखाया। इसके बाद आलिया भट्ट ने इसका जवाब देते हुए दिल वाला इमोजी बनाकर ट्वीट किया।

इसके बाद क्या हुआ कि ऋषि कपूर ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। अब इसके पीछे क्या कारण है ये तो कोई नहीं जानता लेकिन इसके लोग इसका कारण रणबीर कपूर और आलिया के बीच हुए विवाद को मान रहे हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को 'गली बॉय' की स्क्रीनिंग पर आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पहुंची थीं। फिल्म देखने के बाद जब दोनों सिनेमा हॉल बाहर निकले तो इस दौरान आलिया अपसेट नजर आई थीं।
इसके बाद जब वो कार के अंदर बैठे तो दोनों के बीच बहस देखने को मिली थी। फिलहाल ये बात सच है या झूठ ये कोई नहीं जानता है। गली बॉय लोगों को पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications