Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, शेयर कीं अनसीन तस्वीरें

Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपने बेहतरीन अदाकारी और खुशमिजाज अंदाज के लिए याद किए जाते हैं। फिल्म बॉबी (1973) से ऋषि कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। कम समय में ही उन्होंने जमकर पॉपुलेरिटी हांसिल की, लेकिन गंभीर बीमारी से गुजरने की वजह से 30 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। भले ही ऋषि कपूर आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने परिवार और फैन्स के दिलों में आज भी जिंदा हैं, हाल ही में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
नीतू कपूर ने शेयर कीं अनसीन तस्वीरें
नीतू कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी और तीसरी तस्वीर परिवार के साथ की है। तीसरी तस्वीर दोनों के डेटिंग के समय की है। चौथी तस्वीर में वह किसी होटल रूम में लेटे नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऋषि कपूर की अपने साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 4 साल, आपके बिना हमारा जीवन कभी भी पहले जैसा नहीं हो सकता।
फैन्स और सितारों के यूं आए कमेंट
बता दें कि ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर फैन्स और सितारे भी इमोशनल हो गए हैं। इस तस्वीर पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा- सर आप आज भी याद आते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा मैं आपका बचपन से फैन था। आपने हमें कई यादगार फिल्में दी हैं। वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी कमेंट किया है। सबा पटौदी, गीता कपूर ने भी कमेंट कर ऋषि कपूर को याद किया है।


Click it and Unblock the Notifications
