रणबीर कपूर- करीना और करिश्मा कपूर के बचाव में नेपोटिज्म पर भड़कीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा
बॅालीवुड स्टार्स बीते साल नेपोटिज्म को लेकर काफी ट्रोल हुए। ऐसे में नेपोटिज्म पर कई बार सवाल खड़ा हुआ है। कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो कि इस सवाल से बचते हुए नजर आते हैं तो कहीं कुछ स्टार्स इसे लेकर अपनी सफाई भी रख चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म का तूफान सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से चला कि कई बिग रिलीज फिल्में ओटीटी पर आने के साथ ट्रोल होती रही हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर बात की है उन्होंने इस मामले पर रणबीर कपूर और करीना कपूर खान का बचाव भी किया है।

रिद्धिमा कपूर ने साफ तौर पर कहा है कि ये दोनों ही इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के कारण हैं। तभी वह सफल भी हैं। रणबीर, करीना और करिश्मा स्टार किड्स भले ही हो लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें अपने दम पर काम मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











