इम्तियाज अली के भाई की शादी में जमकर नाचे थे ऋषि कपूर- देहांत के बाद वायरल हुआ वीडियो
अभिनेता ऋषि कपूर का देहांत 30 अप्रैल को हो गया था और इसके बाद कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही है। कपूर परिवार के लोग किसी ना किसी तरह से उनको याद ही करते रहते हैं। लेकिन इस समय ऋषि कपूर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो ऋषि कपूर एक बारात में नजर आ रहे हैं जमकर डांस कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये वीडियो मशहूर फिल्म निर्देशत इम्तियाज अली के भाई की शादी है।
इस शादी में बाराती बने ऋषि कपूर ने काफी धमाकेदार डांस किया था। ये वीडियो अब एक फैन के द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया है। इम्तियाज अली... ऋषि कपूर से काफी ज्यादा करीब थे।

उनके देहांत के बाद इम्तियाज अली ने उनको याद करते हुए लिखा था कि.. "एक वह दिन था, जब मैंने उन्हें अपने भाई की शादी में कश्मीर आने की दावत दी थी। कोई नहीं आया, ये औपचारिकताएं हैं।
वे आए और जब बरात वेन्यु में प्रवेश कर रही थी तो उन्होंने कहा- तुम लोग पहले जाओ, मैं बाद में आऊंगा।" उनका ये ट्वीट काफी पसंद किया गया था और ऋषि कपूर की दरियादिली की उन्होने तारीफ की थी।
बता दें कि ऋषि कपूर उन अभिनेताओं में से एक हैं जो कि हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होने कैंसर के कारण काफी कम उम्र में ही अपनी जीवन त्याग दिया। वो सिर्फ 67 साल के थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











